युवक पर ससुरालियों ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव मे उस समय सनसनी फैल गई।जब एक युवक मृतक हालत मे घायल तडपता हुआ।गांव के पास सडक किनारें मिला जैसीं ही इसकी खबर खानपुर पुलिस को लगी तो खानपुर पुलिस आनन फानन मे मौके पर पहुंची।और घायल युवक को लक्सर सीएचसी अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।घायल युवक वसीम पुत्र सलीम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ही कासमपुर बुढाहेडी गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि घायल युवक तीन दिन से अपनी ससुराल उत्तर प्रदेश बिजनौर मे गया हुआ था।घायल युवक वसीम के पिता सलीम ने खानपुर थाने में पुलिस को तहरीर देकर वसीम के ससुरालियों पर उसे धारदार हथियार से मारकर मूर्छित हालत में डुमनपुरी गांव के सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाते हुए। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी