नम आंखों से शहीद को दी गई श्रद्धाजंलि, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके देहरादून आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत समेत तमाम गणमान्य लोग पहुंचे। इस मौके पर लाखों की तादात में शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और शहीद राजेन्द्र नेगी अमर रहे के नारे लगाते हुए शहीद का पार्थिव शरीर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। बता दें हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वह बारामुला के गुलमर्ग इलाके में तैनात थे। आठ जनवरी को ड्यूटी के दौरान एवलांच आने से वह फिसलकर पाकिस्तान की सीमा की तरफ गिर गए थे। जिसके बाद सेना ने काफी दिनों तक रेस्क्यू किया और 15 अगसत को शहीद के पार्थिव शरीर को ढूंढ लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण