चमोली जिले की नगर पंचायत नंदप्रयाग को देश में मिला स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान
देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में उत्तराखंड के चमोली जिले की नगर पंचायत नंदप्रयाग को देशभर में प्रथम स्थान मिला है। जिसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 अगस्त को देहरादून में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव को पुरस्कृत किया जाएगा। अलकनंदा व नंदाकिनी नदी के संगम पर स्थित नगर पंचायत नन्दप्रयाग़ की जनसंख्या करीब 2447 है। इसमें चार वार्ड मुनियाली, शकुंतलाबगड़, अपर बाजार और चंडिका मोहल्ला शामिल है। स्वच्छता के ऑन लाइन सर्वेक्षण के लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नगर पंचायत नंदप्रयाग में स्वच्छता को लेकर आम लोगों का फीड बैक लिया गया। जिसमें करीब छह हजार लोगों ने नगर में स्वच्छता पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। 
शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में नगर पंचायत नंदपंयाग की अध्यक्ष हिमानी वैष्णव को बधाई देते हुए 20 अगस्त को देहरादून में आयोजित पुरस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए निमंत्रण दिया है। डॉक्टर हिमानी वैष्णव ने समय-समय पर यह बात सिद्ध की है। यात्रा काल मे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए सार्वजनिक सुविधाएं मुहैया करवाने की बात हो या कोरोना काल में मास्क सिनेटाईजर, राशन आदि वितरण करने की बात हो वे सदैव बढ़चढ़कर दिखती हैं,एक बड़ी उपलब्धि और जुड़ गई है, इस बार उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में वह करिश्मा कर दिखाया है कि प्रदेश भर में नहीं देश में नाम रोशन हो गया। हिमानी वैष्णव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और उद्देश्यों में वह सफल रही हैं, वह आगे भी जनता की इसी प्रकार सेवा करती रहेंगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज