उत्तराखंड में कैसा होगा मौसम का मिज़ाज
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेशभर में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तीन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश का आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक आज पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, और देहरादून के अनेक इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की आशंका है. विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने 26, 27 और 28 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी और मैदानी जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। उनके मुताबिक पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, उधम सिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार के अनेक हिस्सों में भारी बारिश स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात