50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा मेडिकल कॉलेज, वन मंत्री हरक सिंह रावत ने किया मेडिकल कॉलेज की भूमि का निरीक्षण
कोटद्वार: वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार की कलालघाटी में स्थित उस भूमि का निरीक्षण किया। जहां पर प्रस्वावित मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है. इस दौरान वन मंत्री के साथ कार्यदायी संस्था यूपी ब्रिज एंड कॉरपोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान वन मंत्री रावत ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कॉलेज की बिल्डिंग से संबंधित कुछ जानकारी भी ली। वन मंत्री रावत ने बताया कि कॉलेज के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को 20 करोड़ भी जारी कर दिए गए है।बजल्द ही निर्माण कंपनी द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही बेस चिकित्सालय कोटद्वार को मेडिकल कॉलेज से जोड़ने के लिए मालन नदी पर मवाकोट-कलालघाटी के बीच 19 करोड़ रुपए की लागत से एक पुल का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी स्वीकृति दे दी गई है। वन मंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने ब्रिज एंड कॉरपोरेशन को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। निर्माण एजेंसी ने मेडिकल कॉलेज का डिजाइन बना लिया है। जिसका टेंडर हो गया है। 50 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज तैयार किया जाएगा। जिसमें से 20 करोड़ रुपए कार्यदायी संस्था के खाते में डाल दिए गए हैं। एक महीने के अंदर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के पास ही आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेज भी बनाया जाएगा। जिसके लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए जा चुके है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण