त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के साढे 3 साल बाद भी नहीं हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार अब बीजेपी के विधायक भी उठाने लगे मांग
त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का साढ़े तीन साल बाद भी विस्तार ना होने से अब बीजेपी विधायक भी खुद खाली पड़े तीन पदों को भरे जाने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला का कहना है कि मैंने चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव में हराया ऐसे में मैं भी चाहता हूं कि मुझे भी ज़िम्मेदारी मिले लेकिन इसका निर्णय पार्टी हाई कमान को लेना है। इस दौरान राजेश शुक्ला ने कहा कि किसी को भी मंत्री बनाया जाए लेकिन पदों को खाली ना रखा जाए यदि मौजूदा समय में भी खाली पड़े तीनों पदों को भरा जाए तो भी काफी समय है। बता दें कि भाजपा शासित राज्य हिमाचल और मध्यप्रदेश में कैबिनेट का विस्तार हो चुका है ऐसे में उत्तराखंड में भी कैबिनेट विस्तार का दबाव बढ़ता जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण