इस साल सांकेतिक रूप से मनाया जाएगा नंदा देवी महोत्सव
नैनीताल— उत्तराखंड में कुलदेवी के रूप में पूजनीय नंदा देवी महोत्सव इस बार सांकेतिक रूप में मनाया जायेगा। नैनीताल में 26 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाले नंदा देवी महोत्सव को लेकर एसडीएम विनोद कुमार की अध्यक्षता में नैना देवी ट्रस्ट व रामसेवक सभा के सदस्यों के साथ बैठक कर वर्तमान में चल रहे कोरोना संक्रमण वायरस को देखते हुए प्रशासन ने जनता से अपील की है कि इस बार माता नंदा देवी के डोले का नगर भम्रण व प्रसाद वितरण व भंडारा नहीं किया जायेगा। साथ ही महोत्सव में होने वाले मेले से सम्बन्धित दुकानें नहीं लगेंगी। नैना देवी ट्रस्ट व रामसेवक सदस्यों की ओर से बताया गया कि कदली वृक्ष व मूर्ति निर्माण के लिए 5 से 7 लोगों का दल रवाना हुआ है। अलबत्ता उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि महोत्सव का प्रसारण करने की प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाये ताकि लोग अपने-अपने घरों पर रह कर ही मॉ नन्दा-सुनन्दा देवी का प्रसारण से दर्शन कर सकेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण