पहाड़ भी चढ़ रहा कोरोना का कहर श्रीनगर में 1 दिन में सामने आए 17 कोरोना पॉजिटिव
श्रीनगर गढ़वाल में कोरोना विस्फोट हुआ है आज एकसाथ 17 कोरोना पाजिटिव पाये गये है। जिसमें सबसे ज्यादा 7 कोरोना के मरीज सब्जी मंडी से मिले है जबकि 1 पुलिस कर्मी 2 बेस हास्पिटल से 1 अपर बाजार, 1 कोटेष्वर, 1 हास्पिटल कालोनी, मिले है। सब्जी मंडी में पहले से एक मरीज कोरोना संक्रिमित था जो फिलहाल कोरोना वार्ड में भर्ती है। मंडी में मिले सातो कोरोना मरीज टेलर के आस पास में व्यापार करने वाले है। 17 कोरोना मरीजो में 4 महिला व 13 पुरुष है जिन्हे अब श्रीकोट बेस अस्पताल कोरोना वार्ड में कोरंटीन के लिए रखा गया है। एकसाथ 17 मरीज आने के बाद अब श्रीनगर में डर का माहोल बन गया है। वहीं श्रीनगर तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री पता लगाया जा रहा है, मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग भी की जाएगी। कीर्तिनगर कोतवाली में कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। कोतवाली में तैनात एक कॉन्स्टेबल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोतवाली को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. महिला थाने के सभी कर्मचारियों को आइसोलेट कर दिया गया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला