उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत वा उनके पुत्र की रिपोर्ट आई करोना पॉजिटिव
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लगातार मरीज तेजी बढ़ते जा रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनके पुत्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कोरोना का कहर खास-आम किसी को नही छोड़ रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कल यमुना कॉलोनी आवास में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट लिया था जिसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। हल्द्वानी में बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत भी कोरोना पॉजिटिव आये हैं, भगत अपने निवास में ही कोरेण्टाइन हो गए हैं। भगत के बेटे को भी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। मुख्यमंत्री पहले से ही सेल्फ कोरेण्टाइन चल रहे हैं। कोर कमेटी पर भी कोरोना का संकट मंडरा गया है, क्योंकि 4 दिन पूर्व ही कोर कमेटी की बैठक में बंशीधर भगत तथा मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई लोग शामिल थे। वहीं कुछ दिन पूर्व बंशीधर भगत के देहरादून आवास के गृह प्रवेश के अवसर पर महामहिम राज्यपाल सहित पूरी सरकार उपस्थित थी।हालांकि अच्छी खबर ये है कि सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आयी है, और उनका सेल्फ आइसोलेशन के तीन दिन का पीरियड भी खत्म हो गया है यह प्रदेश के लिए राहत की बात है

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल