प्रॉपर्टी के लालच में दामाद बना हैवान, पुलिस ने इस तरह किया आरोपी के गुनाहों का खुलासा
ऊधमसिंह नगर जिले के ट्रांज़िट केम्प थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब पुलिस टीम एक घर मे खुदाई कर 4 लाशों की तलाश करने लगी। उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक साल पहले हत्या कर दफनाई गई चार लाशों को खुदाई की। जिस बेटी के पिता हीरा लाल ने दामाद नरेंद्र गंगवार के साथ अपनी बड़ी लीलावती की शादी की थी। उसे क्या पता था,
कि वही बेटी दामाद के साथ मिलकर उसके परिवार का खात्मा कर देगी। लीलावती ने अपने पति नरेंद्र गंगवार के साथ मिलकर अपने पिता हीरालाल , माँ दुर्गावती, दो बहनों पार्वती व हेमवती की बेरहमी से हत्या घर उन्हें घर के गड्ढा खोदकर लाशों को एक साल पहले दफन कर दिया था। वह इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी और दामाद यूपी के बरेली जनपद के मीरगंज में अपने सास-ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, और जमीन को अपने नाम कराने की कोशिशों में लगे, तभी नरेंद्र गंगवार के मृतक ससुर हीरालाल के जमीन के केयरटेकर के द्वारा जांच पड़ताल की गई तो उसने इस पूरे मामले को लेकर रुद्रपुर पुलिस को गुमशुदगी की घटना बताई जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से नरेंद्र गंगवार और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की उन दोनों ने चारों लोगों की हत्या कर उनको उन्हीं के घर में 1 साल पहले दफनाने का कबूलनामा किया। जिसके बाद ऊधम सिंह नगर जनपद के जिले भर की तमाम पुलिस फोर्स और खुद मौके पर जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और आईजी कुमाऊं अजय रौतेला मॉनिटरिंग कर है वही पूरा मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी कराई गई जिसके चलते रुद्रपुर के मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा मौके पर मौजूद रहे वहीं आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मामले की जांच कर रहे हैं पुलिसिया खुदाई में शव बरामद होने का सिलसिला जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी