भारी बारिश बन रही परेशानी का सबब बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से यात्रियों के लिए भी जान का बन रहा खतरा
चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर गौचर के पास की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसकी वजह से सड़क मार्ग बाधित हो रहा है। हाइवे पर आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए भी जान का खतरा बना हुआ है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से हाईवे कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ है. ऐसे में इस पर गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर चट्टानों की कटिंग की जा रही है। इससे हाईवे के कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है. इसके कारण राजमार्ग आए दिन बाधित रहता है। वर्तमान में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। ऐसे में इस पर से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। गौचर, कर्णप्रयाग, बाजपुर और क्षेत्रपाल के हाइवे की स्थिति भी खतरनाक बनी हुई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, गौचर से बदरीनाथ धाम तक वाहनों की आवाजाही के लिए खुला हुआ हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण