हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज हुआ रवाना
श्रीनगर: हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दिल्ली से रविवार की शाम श्रीनगर पहुंचे. आज पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। श्रद्धालुओं ने इससे पहले श्रीनगर के गुरुद्वारे में निशान साहिब की सेवा की। चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार 1 जून को खुलने थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से नहीं खुल पाए. अब हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख 4 सितंबर तय की गई है. ऐसे में यात्रियों का आना शुरू हो गया है। रविवार की शाम को दिल्ली से 14 यात्रियों का जत्था श्रीनगर पहुंचा। जो आज हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए रवाना हो गया। यात्रियों ने श्रीनगर पहुंच कर गुरुद्वारे में स्थित निशान साहिब की पूजा-अर्चना और सेवा की। गुरुद्वारे के प्रबंधक हरविंदर सिंह लक्की ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर तक खुले रहेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण