भीमताल के पदमपुरी कासियालेख सड़क में कालसा नदी पर लंबे समय से पुल बनाने की ग्रामीण लगा रहे गुहार
नैनीताल — भीमताल धारी विकासखंड के पोखराड गधेरे में पुल नही होने से बरसातों में इस सड़क से गुजरने वाले लगभग 1 दर्जन से अधिक गावों के ग्रामीणों के साथ ही यहां से होकर गुजरने वाले वाहनों को भी जोखिम उठाकर सड़क पर बने रप्पटे को पार करना पड़ता है। भीमताल के पदमपुरी-कसियालेख सड़क में कलसा नदी पर पोखराड गधेरे में लंबे समय से पुल बनाने की गुहार लगा रहे ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नही है। यही कारण है कि आज तक यहाँ पर पुल का निर्माण नही हुआ। बरसात में इस नदी में पानी काफी बढ़ने से सड़क पार करना इन लोगों के लिए चुनौती बन जाता है। बरसात के दिनों में पोखराड, कौल, मझेड़ा सहित एक दर्जन गाँव के लोग इस सड़क से आते है। धारी विकासखंड में बरसात के समय ग्रामीण कई बार जान जोखिम में डालकर कलसा नदी को पार करते है। ग्रामीणों का कहना है बरसात में नदी पार करते समय हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा की माने तो राज्य सरकार को इसके लिए प्रस्ताव बनाने के लिए मांग की जाएगी।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल