स्कूल फीस का दबाव बनाने के खिलाफ अभिभावकों ने आंखों पर पट्टी बांधकर जताया विरोध
सितारगंज के बघोरा गांव के अभिभावकों ने निजी स्कूलों के खिलाफ आंखों में पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया।निजी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर अभिभावकों पर फीस का दवाव बनाने के खिलाफ किया प्रदर्शन। नो स्टडी नो फीस का किया नारा बुलंद।
सितारगंज के बघोरा गाँव के अभिभावकों ने नगरपालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में निजी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर अभिभावकों पर फीस का दवाव बनाने के विरोध में प्रदर्शन किया ।अभिभावकों ने आंखों में पट्टी बांध अंधी बाहरी सरकार को जगाने का प्रयास किया।अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूल प्रबंधक ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर अभिभावकों पर फीस का दवाव बना रहे है जो बिल्कुल गलत है । कोविट 19 महामारी के चलते 22 मार्च से स्कूल बंद है ।ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर जो पढ़ाई कराई जा रही है उसका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।छोटे बच्चों की आंखे तक खराब हो रही हैं । सरकार नो स्टडी नो फीस का आदेश जारी कर अभिभावक फीस देने में असमर्थ है।पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि हाईकोर्ट का सख्त आदेश है कि निजी स्कूल प्रबंधक ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर सिर्फ निर्धारित टीयूशन ले सकते है लेकिन सरकार द्वारा कोई फीस निर्धारित ही नहीं कि गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण