विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी पत्नी, पुत्र की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, जताई खुशी
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पूरी तरह स्वस्थ है, उनकी आज कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।साथ ही उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव है। विधानसभा अध्यक्ष ने उन सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद व्यक्त किया है जिन्होंने दूरभाष, मैसेज एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की चिंता कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की थी। विधानसभा अध्यक्ष एवं उनके परिवार सहित निजी स्टाफ का सैंपल सोमवार सुबह को लिया गया था।आज सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं।इस दौरान विधानसभा के वरिष्ठ निजी सचिव, सूचना अधिकारी, उपसूचना अधिकारी सहित अन्य स्टाफ की कोरोना जांच भी निगेटिव पाई गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर 3 दिन सेल्फ आइसोलेट रहे।अब जबकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है तो वह पूरी तरह से अपने कामकाज में जुटेंगे साथ ही अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग कर क्षेत्र के लोगों से भी मिलेंगे।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल