उप जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर पालिका क्षेत्र में लगी फ्लेक्स बोर्ड के हटाया गया
लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में लगी फ्लेक्स बोर्ड को आज लक्सर उप जिलाधिकारी के दिशा निर्देश अनुसार नगर पालिका द्वारा हटा दिया गया है। कुछ दिन पहले महिर भोज प्रतिमा के पास लगे बसपा के होल्डिंग को उतरवाने का आरोप खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के दबाव में लक्सर प्रशासन पर लगा जिसका मामला बीएसपी नेता ने विधायक सहित लक्सर प्रशासन और नगर पालिका पर कई सवाल खड़े किए वही लक्सर उपजिलाधिकारी पूरन सिंह राणा के दिशा निर्देश पर आज नगर पालिका के द्वारा महिर भोज व अन्य जगह पर जितनी भी अवैध फ्लेक्सी शहर में लगी हुई थी।उन सब को हटवा दिया गया है। वहीं इस बारे में लक्सर उपजिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार जितने भी हमारे नेशनल और स्टेट हाईवे है।उनमें जितनी भी अवैध होर्डिंग फ्लेक्सी लगी हुई हैं। उन्हें कोर्ट के द्वारा ही भी हटाने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने बताया लक्सर में जो राजा महिर भोज की मूर्ति लगी हुई है। उसके साथ कुछ दिन पहले छेड़छाड़ की गई थी।जिसमें मीर भोज प्रतिमा से छेड़छाड़ ना हो इसलिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे।देखने में आया है कि मूर्ति के पास जितने भी बड़ी होल्डिंग फ्लेक्सी लगी हुई हैं। पूर्व में हुई कार्रवाई को पूरा नहीं किया गया था।जिसमें आज अवैध तरीके से लगी सभी होल्डिंग फ्लेक्सी को प्रशासन के नगर पालिका को साथ लेकर एक अभियान चलाकर हटवा दिया गया है।और सभी को नगर पालिका प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है।और साथ ही प्रशासन को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।यदि मूर्ति के 50 मीटर के दायरे में कोई भी होल्डिंग ना लगाई जा जिससे मूर्ति की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य कोई विवाद सामने ना आए।