शनिवार को चमोली में कांग्रेस का वर्चुअल सम्मेलन
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरोना काल में आयोजित किये जा रहे जिला कांग्रेज़ कॉन्टैक्ट वर्चुअल सम्मेलन की श्रृंखला में पार्टी के छठे संगठनात्मक सम्मेलन जिला चमोली का उदघाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह कल शनिवार को प्रातः ग्यारह बजे करेंगे। कांग्रेस वर्चुअल कॉन्टैक्ट सम्मेलन के संयोजक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि कल जिला चमोली के वर्चुअल सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेयश, सह प्रभारी श्री राजेश धर्माणी, एआईसीसी सचिव विधायक श्री काज़ी निज़ामुद्दीन, उप नेता विधानमंडल करण माहरा, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय व वरिष्ठ नेता श्री मनीष खंडूरी भी सम्मेलन में जुड़ेंगे। श्री धस्माना ने बताया कि सभी वरिष्ठ नेता जिले व ब्लॉक के नेताओं से संघठमात्मक व पार्टी के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों व भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज