खुले आसमान के नीचे प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
उतर प्रदेश के कौशांबी जिले में सैनी कोतवाली के नजदीक रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक प्रसूता ने खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया। गर्भवती महिला अपने पति के साथ बाइक से मिर्जापुर जा रही थी। सड़क पर प्रसूता की हालत देख आसपास के दुकानदारों ने मदद करते हुए छाया की व्यवस्था किया। एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचती तब तक प्रसूता ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल एंबुलेंस के जरिए प्रसूता को सीएचसी कड़ा ले जाया गया है। जहां जच्चा-बच्चा की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। फतेहपुर जनपद निवासी विक्रम अपनी पत्नी निशा व तीन साल की बेटी के साथ बाइक से अपनी ससुराल मिर्जापुर जा रहा था। गर्भवती निशा की मां की तबीयत खराब थी इसलिए वह उन्हें देखने के लिए पति के साथ जा रही थी। दंपत्ति जैसे ही सैनी रोडवेज बस स्टॉप के सामने पहुंचे तभी प्रसूता को दर्द होने लगा। बाइक रोककर विक्रम पत्नी की कुछ मदद करता है इससे पहले ही वह सड़क पर लेट गई। प्रसूता की हालत देखकर आसपास के लोगों ने फोल्डिंग आदि के सहारे घेरा बनाया और चादर तान कर उसे धूप से बचाया। स्थानीय दुकानदारों ने एंबुलेंस को फोन किया। हालांकि जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही प्रसूता ने खुले आसमान के नीचे एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान स्थानीय लोग दंपत्ति की मदद करने में जुटे रहे। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए प्रसूता व नवजात बच्चे को सीएससी कड़ा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की देखरेख किया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर नीरज पटेल के मुताबिक जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें निगरानी में रखा गया है। कुछ घंटों के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण