क्षेत्र में रविदास मंदिर प्रकरण का मामला गरमाया भीम आर्मी 5 दिनों से मंदिर परिसर में बैठी
लक्सर- क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में रविदास मंदिर प्रकरण अब पूरी तरह गर्मआ चुका है।हरिद्वार प्रशासन के 5 दिन का समय पूरा हो गया है।कल प्रशासन मंदिर प्रकरण को लेकर बादशाहपुर गांव पहुंच सकता है।लेकिन प्रशासन का सामना कहीं सामाजिक संगठन व भीम आर्मी से भी हो सकता है। मंदिर को लेकर भीम आर्मी 5 दिन से मंदिर परिसर में ही बैठी हुई है। प्रशासन द्वारा ग्राम समाज की भूमि से धार्मिक स्थलों को हटाए जाने का प्रकरण चला गया था।जिसके चलते प्रशासन ने कई धार्मिक स्थलों को जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्त करा दिया गया। हालांकि कई सामाजिक संगठनों द्वारा इसका विरोध भी किया गया। मगर कोर्ट के आदेश के आगे किसी की एक नहीं चली कई धार्मिक स्थलों को हटाने के बाद हरिद्वार प्रशासन की नजर लक्सर के बादशाहपुर मे रविदास मंदिर पर है।मंदिर को प्रशासन की टीम 31 अगस्त को तोड़ने पहुंची थी। मगर भीम आर्मी द्वारा मे कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका विरोध किए।जाने पर प्रशासन ने संत रविदास जी के मंदिर को पुनः स्थापित करने के लिए 5 दिन का समय दिया था। जो आज पूरा हो गया है जिसके चलते आज भारी संख्या में पदाधिकारियों के साथ भीम आर्मी मंदिर परिसर में पहुंचे हालांकि इस बीच सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ी भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज वर्तमान में बीजेपी की सरकार कहीं ना कहीं संत रविदास के अनुयायियों को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर हमारा गुरु का घर तोड़ा गया।
तो चाहे हमारी जान भी चली जाए।लेकिन गुरु वार को तोड़ने नहीं दिया जाएगा।सरकार कितना भी दम लगा ले ऐसा हरगिज होने नहीं देंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण