हाईटेक दौड़ में चोर भी हुए हाईटेक सोशल नेटवर्क पर ठग हुए सक्रिय
रुड़की– हाईटैक दौर में तमाम चीजे हाईटैक होती जा रही है, सामान ख़रीदने से लेकर बैंकिग तक के कार्य ऑनलाइन हो गए है, ऐसे में असामाजिक तत्वों ने भी ठगी के हाईटैक तरीके इज़ाद किए है, ठगी करने वाले तत्व सोशल नेटवर्क पर सक्रिय है और ठगी के नए-नए तरीकों से लोगो को ठग रहे है, पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन ठगी के मामले प्रकाश में आते रहे है, जिसमे बैंक अकाउंट से लेकर पेटीएम, या अन्य सोशल नेटवर्किंग के जरिये ठगी की घटनाएं शामिल है, बड़ी बात ये है कि ये ठग पुलिस को पहुँच से भी दूर रहते है, जिसका सीधा खामियाजा सीधे साधे लोगो को भुगतना पड़ता है। पिछले कुछ महीनों से साइबर ठगों द्वारा फर्जी फेसबुक के जरिये ठगी करने का नया मंसूबा इज़ाद किया है, साइबर ठग पहले तो किसी की फर्जी फेसबुक आईडी क्रिएट करते है फिर उसके कांटेक्ट को रिक्वेस्ट भेजकर पैसों की डिमांग करते है, कुछ लोग ऐसे ठगों के जाल में फस जाते है और कुछ बच निकलते है, ऐसा आमजन के साथ ही नही बल्कि पुलिस अधिकारियों के साथ भी हो रहा है, साइबर ठगों ने आमजन के साथ-साथ पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस सिर्फ साइबर सेल तक सीमित है। इन दिनों फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने वाला गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारियो से लेकर आम जनता की फेसबुक फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी का काम किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस भी सिर्फ साइबर सेल तक सीमित रह जाती है। ये गिरोग सोशल नेटवर्क पर सक्रिय रहते है औऱ अपना शिकार देखकर उसकी फर्जी फेसबुक आईडी क्रिएट करते है, इसके बाद उसके कांटेक्ट को रिक्वेस्ट भेजी जाती है और अर्जेंट पैसों की डिमांग की जाती है। इस मामले में सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि इसके लिए जनता को खुद ही जागरूक होना पड़ेगा ताकि इस तरह के साइबर ठगों से बचा जा सकता है। क्योंकि इन मामलों में जांच के बाद नतीजे तक पहुँचना मुशिकल होता है। पुलिस अपना काम करती है लेकिन लोगो की भी जागरूकता दिखानी पड़ेगी, ताकि साइबर ठगों के मंसूबो को नाकाम किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण