किन्नर की हत्या की योजना बनाने वाले पांच सुपारी किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज पुलिस ने किन्नर की हत्या की योजना बनाने वाले पांच सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। हत्या की सुपारी देने की साजिश में शामिल दो अभियुक्त अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने करेली थाना क्षेत्र में मछली मंडी के पास से पांचों सुपारी किलर को दो देशी तमंचे, जिंदा कारतूस और 11 देशी बम के साथ गिरफ्तार किया है। सदियापुर में तकरीबन चालीस लाख कीमत के एक मकान के विवाद में मकान मालिक ने ही चार लाख में छोटी गुरु किन्नर की हत्या की सुपारी दी थी.पुलिस का कहना है कि हत्या की सुपारी देने में अहमद नाम का एक व्यक्ति और एक किन्नर शामिल है। पुलिस और क्राइम ब्रांच को छोटी गुरु किन्नर की हत्या की सुपारी दिए जाने की भनक लग गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच सुपारी किलर की तलाश में जुट गई थी। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने कहा है कि ये मकान से जुड़ा हुआ विवाद है। उन्होंने कहा है कि छोटी किन्नर की हत्या के लिए सुपारी किलर द्वारा रेकी भी कर ली गई थी। उन्होंने कहा है कि छोटी किन्नर की हत्या करने की साजिश रचने में शामिल फरार चल रहे दो अभियुक्तों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण