नगर पालिका अध्यक्ष के साथ अभिभावकों की मीटिंग बच्चों की फीस माफ करने को लेकर किया गया विचार-विमर्श
अभिभावकों ने नगरपालिका अध्यक्ष के साथ बैठक कर लॉकडाउन के दौरान की बच्चों की फीस माफ कराने के बारे में विचार विमर्श किया।और इसी के साथ इसको लेकर सत्याग्रह शरू कर दिया।उन्होंने इस दौरान विधायक मंत्री चुप्पी तोड़ो,निर्धारित शिक्षण शुल्क पर कुछ तो बोलो आदि के नारे लगाते हुए स्लोगन लिखी तख्तियों का प्रदर्शन किया। सितारगंज नगर व क्षेत्र के तमाम अभिभावक पालिका अध्यक्ष एडवोकेट हरीश दुबे के नेतृत्व में पालिका के बारात घर में एकत्र हुए। उन्होंने इस दौरान लॉकडाउन के दौरान की निजी स्कूलों द्वारा फीस माँगने पर आपत्ति जताते हुए नो स्टडी नो फीस का सरकार से आदेश पारित करने की माँग की और इसी के साथ इस अवधि की फीस जमा न कराने आदि के बारे में विचार विमर्श किया। बैठक में एडवोकेट हरीश दुबे ने कहा कि गत 22 मार्च से लॉकडाउन के चलते समस्त शिक्षण संस्थान बन्द हैं।बच्चे घरों में बैठे हुए हैं।निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक उनपर ऑनलाइन शिक्षा के साथ फीस जमा कराने के लिए भी दवाव डाल रहे हैं।ऐसे में उन बच्चों की बड़ी विचित्र स्थिति हो गयी है।जिनके अभिभावकों के पास ऑनलाइन शिक्षा के लिए महँगा फोन खरीदने लायक पैसे नहीं हैं।अब यदि निजी शिक्षण संस्थान फीस जमा कराने के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षा के लिए भी दवाव डाल रहे हैं तो उन्हें फोनों की व्यवस्था भी स्वंम करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उनकी नो स्टडी नो फीस की सरकार से माँग है और इसको लेकर आंदोलन भी चलाया जा रहा है।जब तक सरकार इसको लेकर स्पस्ट आदेश पारित नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा।और कोई भी अभिभावक फीस जमा नहीं कराएगा।उन्होंने इस दौरान सरकार शिक्षण शुल्क भी यथा शीघ्र निर्धारित करने की माँग की और इसको लेकर अभिभावकों से एक जुटता बनाये रखने पर जोर दिया।अभिभावकों ने इस दौरान दुबे के साथ हाँथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बारात घर में ही सत्याग्रह आरम्भ कर दिया।उन्होंने इस दौरान विधायक मंत्री चुप्पी तोड़ों ,निर्धारित शिक्षण शुल्क पर कुछ तो बोलो समेत कई नारे लगाए और नो स्टडी नो फीस का आदेश यथा शीघ्र पारित करने की माँग की।दुबे ने इससे पूर्व उन्हें शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का पाठ भी पढ़ाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण