जसपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, वसूली कर रहे चार फर्जी आरटीओ को पकड़ा को
जसपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी ज़ब चार युवक एक ट्रक चालक से आरटीओ बता कर रूपये की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम चारो को पकड़ कर जेल भेज दिया।
जसपुर कोतवाली के सुतमिल पुलिस चौकी इंचार्ज सईदुल बहार पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे तभी आचानक से 4 लोगो के द्वारा एक ट्रक को रोका देख चौकी इंचार्ज ने जाकर पूछ ताछ की तो मोके से चारो लोगो ने भागने की कोशिश की पुलिस के द्वारा गहन पूछताछ के बाद पता लगा कि चारो युवक खुद को आरटीओ बता कर आने जाने वाले बड़े वाहनों को रोक कर ओवरलोड होने की बात कहते हुए रूपये की मांग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसीबीच एक ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मोके पर पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चारो आरोपीयो को गिरफ्तार कोतवाली ले आई। जहाँ दो आरोपीयो की पहचान नौशाद व अतुल निवासी ठाकुरद्वारा मुरादबाद के रूप मे हुई वहीं दो की पहचान मनोज व अंकित जसपुर निवासी के रूप मे हुई। पुलिस ने चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपीयों को जेल भेज दिया हे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण