केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर एम्स में भर्ती हो गए हैं। बीते दिनों कोरोना संक्रमण से उबरने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वह एक बार फिर से दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती हुए हैं। शनिवार देर रात करीब 11 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। वह एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती हैं। और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। कोरोना से ठीक होने के बाद से ही उन्हें सांस से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी वह कोरोना से उबरने के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती हुए थे और 31 अगस्त को उन्हें छुट्टी मिली थी। गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। 14 अगस्त को उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था। हालांकि, उसके 4 दिन बाद ही 18 अगस्त को वह पोस्ट-कोविड केयर के लिए एम्स में भर्ती हुए। उस दौरान उन्होंने अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज भी संभाला। 2 अगस्त को अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे व् वह 14 अगस्त को ठीक हो थे, जिसके बाद 18 अगस्त को वह एक बार पुनः पोस्ट-कोविड ट्रीटमेंट के लिए एम्स में भर्ती हुए थे। अब उन्हें एक बार फिर एम्स में भर्ती किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण