विधानसभा की शांति व सद्भाव समिति की हुई बैठक
दिल्ली: विधानसभा की शांति व सद्भाव समिति की आज एक बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली दंगा मामले में लगे आरोपों पर पक्ष रखने के लिए फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट को तलब किया गया था। लेकिन विधानसभा द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में फेसबुक ने आपत्ति दर्ज की फेसबुक के ट्रॅस्ट एंड सेफ्टी डायरेक्टर, विक्रम लांगा ने दिल्ली विधानसभा की समिति को लिखे पत्र में कहा है कि ये पूरा मामला कानून व्यवस्था का है और केंद्र सरकार के अधीन आता है।
समिति की कड़ी प्रतिक्रिया
फेसबुक ने ये भी कहा है कि ये मामला संसद की समिति के सामने विचाराधीन है, इसलिए वो दिल्ली विधानसभा की समिति के सामने पेश नहीं हो सकते हैं। फेसबुक के जवाब पर विधानसभा की समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने आज कहा कि ये समिति की अवमानना है। ये न सिर्फ विधानसभा की समिति की बल्कि दिल्ली की दो करोड़ आबादी की भी अवहेलना है। क्योंकि यहां जो लोग बैठते हैं। उन्हें दिल्ली के लोग चुनकर भेजते हैं।
गलत है फेसबुक का जवाब‘
राघव चड्ढा ने कहा कि फेसबुक के वकीलों और सलाहकारों ने उनको बहुत गलत सलाह दी है। संसद और विधानसभा में एक ही मुद्दे पर अलग अलग तरीके से चर्चा हो सकती है। हालांकि दिल्ली विधानसभा की समिति और संसद की समिति अलग-अलग मुद्दे पर चर्चा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम दंगों में फेसबुक के रोल के ऊपर चर्चा कर रहे हैं। फेसबुक का ये कहना कि संसद की समिति इस पर विचार कर रही है और हमने वहां जवाब दे दिया है, ये गलत है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला