केंद्र सरकार के निर्देश के बाद उत्तराखंड सरकार ने 30% एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को किया कम
माननीय विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार श्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना के दृष्टिगत विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 30% कम करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही एनसीईआरटी से अलग जो पुस्तकें पढ़ाई जा रही है उनमें भी 30% पाठ्यक्रम कम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। माननीय मंत्री ने बताया कि जिसमें यह आवश्यक रूप से ध्यान रखा गया है कि संपूर्ण पाठ्यक्रम के अंतर्गत पठन-पाठन सामग्री का आधारभूत ज्ञान एवं महत्व उसी प्रकार निहित है जिस प्रकार था। साथ ही कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उक्त व्यवस्था से वर्तमान समय में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को आसानी होगी तथा व्यवस्था सार्थक सिद्ध होगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज