नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हिरदेश की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की शुक्रवार देर रात कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कयास हैं कि उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी से देहरादून लाने की तैयारियां हो रही हैं। अभी वो सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वहीं कल नेता प्रतिपक्ष ने एक ट्वीट किया था कि –“बुधवार रात उन्हें बुखार आया जिसके बाद उनकी आरटी पीसीआर जांच की गयी थी। डॉक्टर के परामर्श के बाद चेस्ट का सीटी स्कैन कराया गया जिसमे निमोनिया का पता चला।एहतियात के तौर पर एसटीएच( डा. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज )में भर्ती हो गयी हूँ।जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व असस्वस्थता महसूस होने के बाद नेता प्रतिपक्ष की कोरोना का रैपिड टेस्ट कराया था। उसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने डा. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। एक दिन बाद हुए दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात मिली। इसमें नेता प्रतिपक्ष पॉजिटिव पाई गई। अब उनके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। नैनीताल जिले का स्वास्थ्य विभाग इस काम में जुट गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज