उत्तराखंड का बेटा अनुज रावत खेलेंगे आईपीएल मैच, आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम का बनेगें हिस्सा
नैनीताल — उत्तराखंड के रामनगर के उभरते क्रिकेटर 20 साल के अनुज रावत अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल की ओर से खेलेंगे। अनुज को राजस्थान रॉयल की फ्रेंचाइजी ने 80 लाख रुपये में खरीदा है। अनुज के राजस्थान रॉयल टीम का हिस्सा बनने की खबर जैसे ही रामनगर वासियों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत का छोटा बेटा बाएं हाथ के विकेटकीपर अनुज रावत को राजस्थान रॉयल की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के लिए 80 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने अनुज रावत का ब्रेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा था। अनुज रावत 2012 से दिल्ली की टीम के लिए खेल रहे है और वर्तमान में आंध्रप्रदेश में रणजी मैच खेल रहे हैं। पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था। यह एकेडमी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है। उन्हीं की देखरेख में दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। बेटे की कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है। अनुज का बड़ा भाई प्रशांत रावत दिल्ली में किसी मल्टीनेशनल कंपनी काम करता है। मां आशा रावत बीडीसी सदस्य रह चुकी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण