*हाथरस पीड़िता को नगर निगम प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश- नगर निगम प्रशासन ने हाथरस अमानवीय घटना का शिकार हुई युवती के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। नगर निगम प्रांगण में दुष्कर्म का शिकार हुई मनीषा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दुखद मौके पर नगर निगम महापौर ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ हुई इस वारदात ने सभी को झकझोर दिया है। इस अमानवीय घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सरकार द्वारा ऐसी कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई दरिंदा
किसी बेटी की तरफ आंख उठाकर देखें तो उसकी रूह तक कांप जाये। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सफाई निरीक्षक सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, हवलदार नरेश खैरवाल, जितेंद्र, सुरेंद्र, विनोद, विनोद भारती, महेंद्र, विक्रम, राकेश खैरवाल,राजेश डोगरा, अमित कुमार, तीरथ, सुभाष, विनेश आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज