आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार के दस्तक से दहशत में लोग
नैनीताल के स्टाफ हाउस में गुलदार की दहशत से नगरवासी सहमे हुए है। स्थानीय की माने तो 3-4 दिनों से स्टाफ हाउस में हर रोज रात को गुलदार घूमते हुए देखा गया है। जो सुबह तड़के और रात होते ही उनके घरों के आंगन में आ जाता है। अब तक गुलदार 2 कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। गुलदार की दहशत से स्टाफ हाउस में 10 बजते ही अधिकांश लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर है। जबकि छोटे बच्चों को शाम होने से पहले ही घरों के अंदर कैद कर दिया जाता है। लोग रात को अकले जाने से बच रहे है, जरुरी काम पड़ने पर वें झुंड में अपने घरों को आ-जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में कैद गुलदार मुख्य मार्ग में घूमते हुए घर के आंगन में आराम से टहलते हुए दिखायी दे रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज