उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अपना आशा हेल्थ बुलिटिन
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 338 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 600 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है, तो इस दौरान 08 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 7:00 बजे तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 52329 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 8414 एक्टिव केस है। प्रदेश में अब कुल 42968 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 677 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में आज 10758 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 10660 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 14468 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

आज अल्मोड़ा में 00, बागेश्वर में 19, चमोली में 09, चम्पावत में 03, देहरादून में 123, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 20, पौड़ी गढ़वाल में 07, पिथौरागढ में 20, रूद्रप्रयाग में 08, टिहरी गढ़वाल में 03, ऊधमसिंहनगर में 39 उत्तरकाशी में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिलेवार कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या निम्न है-
1.अल्मोड़ा –1543
2.बागेश्वर –701
3.चमोली –1165
4.चंपावत-897
5.देहरादून-14273
6.हरिद्वार-9971
7.नैनीताल-6180
8.पौड़ी गढ़वाल-2110
9.पिथौरागढ़-1148
10.रुद्रप्रयाग –778
11.टिहरी गढ़वाल-2638
12.उधमसिंह नगर –8698
13.उत्तरकाशी –2227

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण