उत्तराखंड में मैडिकल टूरिज़्म को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से सतपाल महाराज ने की भेंट
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में मैडिकल टूरिज़्म की संभावनाओं को लेकर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात कर इस विषय पर व्यापक चर्चा की। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज निर्माण भवन नई दिल्ली स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात कर उनसे उत्तराखंड में मैडिकल टूरिज़्म की संभावनाओं पर बातचीत की। सतपाल महाराज ने कोविड के दौरान राज्य को मिल रहे सहयोग के लिए भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। पर्यटन मंत्री महाराज ने उन्हें उत्तराखंड में मैडिकल टूरिज़्म की अपार संभावनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि एशियाई देशों में मैडिकल टूरिज़्म के लिहाज से भारत फिलहाल पहले नंबर पर है।
थाईलैंड, सिंगापुर, चीन और जापान जैसे देश भी अब ऐसे पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भारत में इलाज की बेहद कम लागत, आधुनिकतम चिकित्सा तकनीकों और उपकरणों की उपलब्धता के साथ ही विदेशियों को भाषा की समस्या नहीं होने की वजह से यहां सबसे ज्यादा ऐसे पर्यटक आते हैं। भारत में विदेशों के मुकाबले एक चौथाई से भी कम लागत पर इलाज तो हो ही जाता है, घूमना भी हो जाता है। उन्होने बताया कि उत्तराखंड मेडिकल टूरिज्म के लिए सबसे उपयुक्त राज्य है। महाराज ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म को भी विकसित करने की जरूरत है। यहाँ का वातावरण प्रकृति रूप से हर प्रकार की चिकित्सा के लिए उपयुक्त है। अनेकों प्रकार की ऐसी जड़ी बूटियां उत्तराखंड में मौजूद हैं। जो लाइलाज बीमारियों के लिए अचूक औषधि है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात