स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आज का हेल्थ बुलिटिन
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 630 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 663 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है, तो इस दौरान 10 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 7:00 बजे तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 52959 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 8367 एक्टिव केस है। प्रदेश में अब कुल 43631 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 688 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में आज 12947 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 11509 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 13839 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात