शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, चार सौ से अधिक प्राइमरी टीचरों की भर्ती पर लगी रोक को हटाया
नैनीताल हाइकोर्ट एक महत्वपूर्ण फैसले पर शिक्षा विभाग को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने प्रदेश में चार सौ से अधिक प्राइमरी टीचरों की भर्ती पर रोक हटा ली है। शिक्षा विभाग अब जल्द इन पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करेगा। नियुक्तियों पर हाइकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इसके चलते कोर्ट ने नियुक्तियों की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद शिक्षा विभाग को नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी। हालांकि कोर्ट का इस मामले में आने वाला अंतिम फैसला आना अभी शेष है, लेकिन इस दौरान शिक्षा विभाग को मिली राहत से भर्ती प्रकिया शुरू हो सकेगी। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मामले में सुनवाई की। कोर्ट का फैसला न केवल शिक्षा विभाग बल्कि रोजगार का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात