*शासन द्वारा नामित पार्षदों को महापौर ने दिलाई शपथ*
*नामित पार्षदों से विकास कार्यों में और आएगी तेजी-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश– नगर निगम में शासन द्वारा नामित पार्षदों को मेयर अनिता ममगाई द्वारा शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जागरूक पार्षदों सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान नामित सभी आठों पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेने के साथ पूरी निष्ठा के साथ काम करने की बात कही।
नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में महापौर अनीता ममगई ने शासन द्वारा नामित प्रमोद शर्मा,प्रदीप कोहली, ऋषि कांत गुप्ता, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, कमला गुनसोला ,अनीता प्रधान ,कमलेश जैन को कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर ने तमाम नामित पार्षदों का निगम परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नगर की तमाम योजनाओं एवं विकास कार्यों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शासन द्वारा नामित सभी सदस्य निगम प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने नामित पार्षदों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज निगम के परिवार में और वृद्धि हुई है ।नव पार्षदों का हमारे नगर निगम परिवार में स्वागत है। हमारा परिवार बढ़ रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण