बेरीनाग महाविद्यालय को बनाया जाएगा आदर्श महाविद्यालय- उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत
बेरीनाग: अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बेरीनाग महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने महाविद्यालय परिसर में रूसा के तहत दो करोड़ की लागत से बन रहे बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान धन सिंह रावत ने महाविद्यालय में चारदीवारी निर्माण, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, शौचालय, खेल सामाग्री, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और कॉलेज में वाईफाई की सुविधा हेतु धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि महाविद्यालय के विकास में धन की कोई भी कमी आड़े नहीं आएगी। साथ ही बेरीनाग महाविद्यालय को आदर्श महाविद्याय बनाया जायेगा। उन्होंने महाविद्यालय को स्वच्छ और नशामुक्त रखने की भी अपील की। इससे पूर्व विधायक मीना गंगोला ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को मंत्री के सम्मुख रखा। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी मांगों को स्वीकृत करने की बात कही। धन सिंह रावत के कॉलेज पहुंचने पर स्टाफ और स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण