60 मीटर की खाई में गिरा बोलेरो वाहन हादसे में युवक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी: मोरी तहसील के ओडाठा मोटरमार्ग पर एक वाहन करीब 60 मीटर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस और ग्रामीणों ने शव और घायल को बाहर निकाला। प्राथमिक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देररात ओड़ाठा मोटरमार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर खाई में जा गिरा। जिसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य को हल्की फुल्की चोटें आई थी। मृतक की शिनाख्त विनीत चौहान (24 वर्ष) निवासी ग्राम मोरा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए मोरी अस्पताल लगा गया. जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण