सेलाकुई थाना क्षेत्र में हुए एटीएम चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया चोरी का खुलासा
लॉकडाउन के दौरान फैक्ट्रियां बंद होने से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। बेरोजगारी की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। अपनी खराब आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए लोग अब चोरी का रास्ता चुन रहे हैं। दअरसल देहरादून की सेलाकुई थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दअरसल पुलिस ने दो आरोपियों को एटीएम से चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। डीआईजी देहरादून अरूण मोहन जोशी ने बताया कि एक्सिस बैंक की हेड ब्रांच से पुलिस को सूचना दी गई की इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों ने स्प्रै का प्रयोग कर कैमरे को खराब भी किया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों आरोपी एटीम को काटने का प्रयास कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के दौरान फैकट्री बंद होने से दोनों बेरोजगार हो गये जिससे आर्थिक स्थित खराब होने के चलते दोनों ने एटीएम लूट की घटना की योजना बनाई थी फिल्हाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज