कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटरमार्ग सिलोरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार
चमोली: कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटरमार्ग पर सिरोली के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार सवार दंपति घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिमली पुलिस चौकी से घटनास्थल पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और 108 एंबलेंस की मदद से कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि पोखरी से गैरसैंण की ओर जा रही एक आल्टो कार संख्या UK11-9857 सुबह सिरोली गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई इस घटना में कार सवार मुकेशलाल (36) और उनकी पत्नी कविता देवी (32) चोटिल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिमली पुलिस चौकी से मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने दंपति की हालत खतरे से बाहर बताई है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात