सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने वाले युवकों के लिए खुशखबरी दिसंबर माह आयोजित होगी भर्ती रैली
कोटद्वारः भारतीय सेना में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। आगामी दिसंबर महीने में गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन की ओर से भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में होगी। जिसे लेकर गढ़वाल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन के कर्नल विनीत बाजपेयी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ ने गब्बर सिंह कैंप के भर्ती मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उप जिलाधिकारी के साथ गोपनीय बैठक भी की। देश सेवा का जज्बा पहाड़ के युवाओं में कूट-कूट कर भरा है। सेना में भर्ती होने के लिए यहां के युवा कई-कई महीने तैयारी करते है। ऐसे ही युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब युवाओं को अपना दमखम मैदान में दिखाने का वक्त आ गया है। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन की ओर से दिसंबर महीने में सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली कोटद्वार के कौड़िया स्थित सेना के विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में होने जा रही है। जिसकी तैयारियां तेज हो गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण