कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सीड्स एण्ड तराई डेवलपमेन्ट काॅरपोरेशन लि0 निदेशक मण्डल के साथ कि समीक्षा बैठक
देहरादून–कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभा कक्ष में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवलपमेन्ट काॅरपोरेशन लि0 की निदेशक मण्डल की समीक्षा बैठक की। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बोर्ड ने रवि फसल के बीजो के दाम तय कर दिये गये है, जिसमें गेंहू, लाई, सरसो, चना, मटर आदि बीजों के दाम तय किये गये। कोराना की परिस्थिति को देखते हुए खरीफ की फसल की तरह रवि के फसलो के बीजों के दाम में किसी भी प्रकार की कोई बढोत्तरी नही की गई है। 30 हजार कुन्तल बीज कृषि विभाग को दिया जायेगा, जो किसानांे को उपलब्ध कराने का कार्य करता है। इसके साथ ही बैठक में कार्मिको को एसीपी एरियर के भुगतान की मांग को लेकर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया कि धन की उपलब्धता के हिसाब से, अनुपातिक आधार पर कार्मिको के एरियर का भुगतान किया जायेगा। जिस कार्मिक की धनराशि जितनी होगी, उसको उस अनुपात के आधार पर, धन की उपलब्धता के अनुसार भुगतान किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि 03 वर्ष पूर्व जाॅंच के आधार पर 10 लोगों के उपर एफ आई आर दर्ज कराई गई थी तथा एस आई टी जाॅच बैठाई गई थी, उसमें 03 कार्मिको को अभियोग की अनुमति नही दी थी। इसको लेकर बोर्ड बैठक में चर्चा की गई, जिसमें विभागीय जाॅच बैठा दी गई। इस अवसर पर, सचिव कृषि हरबंस सिंह चुघ, निदेशक कृषि, गौरी शंकर, तथा निदेशक, उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड टीडीसी. अंकुर पपनेजा, आदि अधिकारी मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण