पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
रुद्रप्रयाग: विकासखंड जखोली के पान्जणा गांव में पत्थर के नीचे दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गयांं। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के पान्जणा गांव के पास मजदूर जंगल में निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान पत्थर निकाल रहे मजदूरों के ऊपर एक बड़ा पत्थर आ गिरा. पत्थर की चपेट में गोपाल सिंह पंवार (40 वर्षीय) और गुमान सिंह गुसाईं (48 वर्षीय) आ गए। जिस कारण दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक नवनीत सिंह को हल्की चोटें आई है। धटना की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण राहत बचाव का काम करते उससे पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों के शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज