13 सालों से पुल निर्माण को लेकर गुहार लगाते लोग
श्रीनगर: पिछले 13 सालों से कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ने वाला पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। 2018 में सिंथाली पुल से जुड़ने वाले मार्ग का निर्माण तो किया जा चुका है। लेकिन मार्ग को कौड़ियाला से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। उस समय वर्ल्ड बैंक के आपदा मद से बन रहे इस पुल और मार्ग निर्माण के लिए 157 करोड़ रुपए का खर्च अनुमानित था। जिसमें मार्ग का निर्माण तो हो चुका है। लेकिन पुल नहीं बन पाया।अगर सिंथाली पुल निर्माण हो जाता है तो सतपुली, रामनगर, बैजरो और कुमाऊं जाने वाले लोगों को हरिद्वार, कोटद्वार का रुख नहीं करना पड़ेगा। लोग सीधे ऋषिकेश से इस पुल के जरिये कौड़ियाला से होते हुए अपने गंतव्यों तक पहुंच सकते है। साथ ही सतपुली, बैजरो, रामनगर और ऋषिकेश मंडी भी इस मार्ग से जुड़ सकता था। वहां स्थानीय लोगों और समाजिक संगठनों के विरोध के चलते इस पुल को दूसरे जगह स्थान्तरित कर दिया गया। अब कार्यदायी संस्था ने एक बार फिर पुल के लिए 13 अगस्त 2020 को शासन स्टीमेट भेजा है। ऐसे में इस पुल के निर्माण के लिए अभी ओर इंतजार करना पड़ सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण