नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी
चम्पावत: नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान सख्ती के साथ लगातार जारी है। इसी के तहत कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों नानकमत्ता क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कोतवाली पुलिस व एचपीयू के जवानों ने धौन क्षेत्र से मोटर साइकिल संख्या UK06—AV7896 पर सवार होकर जा रहे एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो 112 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक कमरजीत सिंह पुत्र गुरुचरण (30) निवासी टुकड़ी बिचवा, थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 632 ग्राम चरस व बलविंदर कौर (28) पत्नी मलकीत सिंह निवासी ग्राम कैथवलिया थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 480 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ धारा 8/20/32/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण