विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में 101 फिट का झंडे का किया ध्वजारोहण
देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा भवन देहरादून में आज 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री रेखा आर्य सहित कई अन्य विधायकगण और तीनों सेनाओँ के अधिकारीगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के दौरान पुलिस के जवानों ने धुन के साथ ध्वजारोहण स्तंभ के शीर्ष तक राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आमजन के मन में राष्ट्रीयता की भावना का संचार तिरंगा के माध्यम से हो रहा है। आंखों के सामने लहराता राष्ट्रीय तिरंगा और मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प भारत को नया भारत बना रहा है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 21वीं सदी के इस दौर में विकास मंत्र बन गया है।उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा लग जाने के बाद इसे देख आते-जाते लोग खुद को गौरान्वित महसूस करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण