मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के प्रवासियों से की अपील
देहरादून—— सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत गैरसैंण के भूमिधर बन गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड के प्रवासियों से ‘आवा अपणा घोर वापस आवा’ का भी आह्वान किया है। सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने ट्वीट करके गैरसैंण के सारकोट में जमीन खरीदे जाने की बात बताई। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सारकोट में साढ़े छह नाली जमीन खरीदी गई है। उनके ट्वीट के बाद गैरसैंण के स्थानीय लोग भी उम्मीद जताने लगे हैं कि मुख्मयंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां घर बना सकते हैं। उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रिवर्स पलायन से पहाड़ की तस्वीर एवं तकदीर सुधर सकती है। प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार की राह पर ले जाने को कार्य कर रही है। सरकार ने ईमानदारी से राज्य को प्राकृतिक स्वरूप की तरफ ले जाने, चहुंमुखी विकास करने का काम किया है। कहा कि यह प्रक्रिया आगे और रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राज्य की जनभावनाओं का प्रतीक है। गैरसैंण के रास्ते ही उत्तराखंड का विकास किया जा सकता है। जनप्रतिनिधियों को सबसे पहले रिवर्स पलायन करना होगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण