रुड़की के भगवानपुर के गांव में तीन गुलदार देखे जाने से ग्रामीण दहशत में
रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के गाँव हसनपुर मदनपुर में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है अब गाँव में एक साथ तीन गुलदार घुसते हुए दिखाई देने से गाँव में दहशत और भी ज्यादा बढ़ गई है गुलदारों के गाँव में घुसने की यह घटना एक दूकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है सुबह जब दुकानदार ने सीसीटीवी चैक किया तो तीन गुलदार को देखकर उनके होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना वन विभाग को दी है वन विभाग ने गाँव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया हुआ है लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आ रहे है। गाँव में पिछले एक महीने से गुलदार की दहशत बनी हुई है अब रात के समय जंगल से निकलकर तीन गुलदार एक साथ गाँव में घुसे है जिनको गाँव में घुसते हुए सीसीटीवी वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है हांलाकि अभी तक किसी को नुक्सान पहुंचाने की खबर नहीं आई है लेकिन तीन गुलदारों के गाँव में आने की सुचना से ग्रामीणों में दहशत और भी ज्यादा बढ़ गई है ग्रामीणों का कहना है की तीनो गुलदारों ने गांव के जंगलो में ही डेरा डाला हुआ है वो कभी भी किसी को नुक्सान पहुंचा सकते है वन विभाग ने भी ग्रामीणों से अकेले खेत में नहीं जाने की अपील की है वन विभाग के अधिकारी मयंक गर्ग का कहना है की सीसीटीवी मव कैद गुलदार की सूचना उनको नही है, लेकिन गुलदार गाँव मे घुसा है इसकी जानकारी उनके है, उन्होंने बताया गाँव के जंगलों में पिंजरा लगाया है, लगातार टीम गाँव मे गस्त कर रही है, गाँव वालों को जागरूक और सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए गए है। जल्दी ही सभी गुलदारों को पकड़ लिया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण