एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ
लक्सर क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय मे एम ए की क्लास शुरू कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। बीते सत्र में भी यह मांग उठाई गई थी। लेकिन उस समय तो अस्वाशन देकर छात्रों को उठा दिया गया था। छात्रों ने पूरे वर्ष इन्तजार किया लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नही किया गया। एक बार फिर एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय लक्सर में पढ़ने वाले छात्रों का सहयोग लेते हुए। धरने को अनिश्चितकालीन अवधि में बदल दिया है।धरने पर बैठे इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी। तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।छात्रों ने बताया कि लक्सर के राजकीय महाविद्यालय में एम ए क्लास नहीं चलाई जाती हैं।जिससे क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को काफी परेशानी होती है।और उन्हें अपनी पढ़ाई बंद करनी पड़ती है। निजी स्कूलों की भारी-भरकम फीस वहन करने में असक्षम छात्र-छात्राओं की शिक्षा अधूरी रह जाती है।जिसके कारण उनकी की गई सारी मेहनत बेकार चली जाती है।राजकीय महाविद्यालय में भवन की कोई कमी नहीं है। अगर सरकार चाहे तो यहां आराम से एम ए की क्लास चलाई जा सकती हैं। धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब तक हमारी बात नहीं मानी जाती है।तब तक हम धरने पर बने रहेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण