ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
लक्सर क्षेत्र मे पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए।दो वाहनों का चालान किया है। दोनों ही वाहन खनन सामग्री से भरे हुए थे। क्षमता से अधिक खनन सामग्री भरी होने पर दोनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। लक्सर एएसपी राजन सिंह किसी काम से लक्सर से हरिद्वार जा रहे थे।कटारपुर गाँव के पास खनन से दो डंपरों को रोककर कागजात देखे तो दोनों ही डंपरों में क्षमता से अधिक खनन सामग्री भारी हुई थी।

एएसपी ने तुरंत नजदीक फेरुपुर चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया और दोनों डंपरों का एमवी एक्ट में चालान कर दिया। इस दौरान एसपी राजन सिंह ने बताया कि लक्सर हरिद्वार मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की शिकायत मिल रही थी।इन्ही शिकायतों का संज्ञान लेकर उन्होंने दोनों वाहनों के कागजात चेक किये। दोनों वाहन 18 टन पर पास है। लेकिन इनमें 24 टन खनन सामग्री भरी हुई है।इसलिए दोनों वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया जा रहा है। वही उन्होंने आगे भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण