अवैध रूप से चल रहे एक निजी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सीज
सुल्तानपुर पट्टी में हाइवे किनारे अवैध रूप से चल रहे एक निजी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग के पदाधिकारी के नेतृत्व में जांचोपरांत सील कर दिया गया। शिकायत पर जिला अधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हर्रेन्दर मलिक द्वारा एक टीम गठित कर पब्लिक हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर डॉक्टर इरफान अली द्वारा एक हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा था। जबकि हॉस्पिटल विकाश कुमार निवासी मित्तरपुर तहसील

साहबाद(रामपुर) के नाम पर रजिस्ट्रेट है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक कक्ष व ऑपरेशन कक्ष में विना पंजीकरण औजार मिले । जिन्हें बरामद कर सीज कर दिया गया है। छापामारी की भनक लगते ही डॉक्टर भी मौके से फरार पाए गए। हॉस्पिटल अवैध रूप से चलाये जाने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। छापामारी की सूचना मिलने पर नगर के अस्पताल के संचालकों में हड़कंप मचा है । डॉक्टर हरेंद्र मलिक ने हॉस्पिटल में मरीजों को सीएससी बाज़पुर में इलाज के लिके जाने को कहा। डॉक्टर हरेंद्र मलिक ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा पब्लिक अस्पताल की लगातार शिकायत मिल रही थी। कि अस्पताल अवैध रूप से चलाया जा रहा है और अस्पताल में क्वालीफाई डॉक्टर नही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण